fbpx

सैफ से करीना की शादी नहीं करवाना चाहता था कपूर परिवार, साफ-साफ कह दिया था – ‘वो दो बच्चों का बाप तुम्हारी…’

B Editor

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा करीना कपूर खान ने एक से बढ़ कर एक फिल्में की हैं। जिन्हें फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री की बेबो की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। एक्ट्रेस अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से करीना कपूर महामारी की चपेट में आ गई थी। जिसके चलते उन्हें अपने घर में क्वारंटाइन में रहना पड़ा था। क्वारंटाइन के चलते उन्हें अपने पति सैफ अली खान और अपने बच्चों से दूर रहना पड़ा था। लेकिन क्या आपको पता है कि करीना को कभी सैफ से शादी करने के लिए उनके करीबियों द्वारा मना किया गया था।

आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन जोड़ियों में से एक है। दोनों की ये जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है। ये कपल अक्सर सुर्खियों में छाया रहता है। इस बार एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने एक खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। अपने खुलासे में एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने सैफ से शादी करने की बात अपने परिवार वालों और करीबियों के सामने रखी, तब सबने करीना को सैफ से शादी करने से मना कर दिया था।

करीना के करीबियों ने उनसे कहा था कि वो सैफ से शादी बिल्कुल न करें नहीं तो उनका करियर बर्बाद हो जाएगा। वहीं लोगों ने उन्हें ये भी कहा था कि सैफ 2 बच्चों के पिता हैं, इसलिए करीना को उनसे शादी नहीं करनी चाहिए। लोगों के ऐसा कहने पर करीना ने सोचा कि क्या प्यार करना बुरी बात है और अगर है तो भी मैं सैफ से ही शादी करुंगी। उन्होंने कहा कि वो देखना चाहती हैं कि सैफ से शादी करके क्या होगा। बता दें कि इस समय करीना और सैफ अपनी प्यार भरी दुनिया में बेहद खुश हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं। जिनका नाम उन्होंने तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान रखा है।

अगर बात करें एक्टर सैफ अली खान की तो उनकी लव लाइफ शुरुआत से ही चर्चा में रही थी। बता दें कि सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की मुलाकात एक शूटिंग के दौरान हुई थी। तब अमृता एक जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी थी, लेकिन सैफ ने तो फिल्मों में कदम तक नहीं रखा था। वहीं पहली नज़र में ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे और साल 1991 में शादी रचा ली। दोनों की ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों ने साल 2004 में तलाक ले लिया था।

फिर साल 2008 में सैफ की मुलाकात करीना कपूर से होती है। दोनों फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग पर मिले थे। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और साल 2012 में निकाह किया। उनका ये निकाह काफी ज्यादा चर्चा में रहा था। वहीं अब दोनों की ये जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। दोनों कलाकारों को अपने बच्चों के साथ कई बार बाहर स्पॉट किया जाता है।

Leave a comment