90 के दशक की इन 5 हीरोइनों का बदल गया लुक, पहले से कई अधिक खूबसूरत दिखती है आज….

B Editor

बॉलीवुड सिनेमा में 90 का दशक काफी अहम माना जाता है। हिन्दी सिनेमा में ये दशक ही बड़ा बदलाव लेकर आया था। 90 के दशक में ही फिल्मों में रोमांस और एक्शन की जबरदस्त एंट्री हुई थी। इस दौरान कई ऐसी हीरोइनें थीं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। अगर अभी से तुलना करें तो वो अपने करियर की शुरुआत में कुछ अलग ही नजर आती थीं। आइए देखते हैं…

माधुरी दीक्षित

नब्बे का दौर माधुरी दीक्षित का दौर था। वो धक-धक गर्ल के नाम से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हुआ करती थीं। उनकी एक्टिंग के आगे तो बड़ी-बड़ी हीरोइनें फीकी पड़ जाती थीं। हालांकि उन्होंने जब करियर की शुरुआत की थी, तब उनका लुक अलग था। उस समय उनके चेहरे पर अच्छी खासी मासूमियत नजर आती थीं। उनके बाल घुंघराले से दिखते थे। फिर धीरे-धीरे उन्होंने अपने लुक को चेंज किया। अब माधुरी दीक्षित पहले से भी ज्यादा ही खूबसूरत दिखाई देती हैं। वो अब भी फिल्मों और टीवी शो में नजर आती हैं।

करिश्मा कपूर

90 के दशक में  सुपर हिट अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी काफी मशहूर रहीं। अपनी फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ से तो उन्होंने लोगों के दिल में ही जगह बना ली थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘प्रेम कैदी’ फिल्म से की थी। ये फिल्म ज्यादा चल नहीं सकी थी, फिर भी उन्होंने अपनी मासूमियत भरे लुक से लोगों का ध्यान खींचा था। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपने लुक्स पर काफी मेहनत की। 90 के अंत तक आते-आते उनका लुक्स पूरी तरह से बदल गया। वो पहले से भी ज्यादा हसीन लगने लग गई थीं।

काजोल

काजोल ने फिल्म ‘बेदर्दी’ से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। जब वो बॉलीवुड में आई थीं, तब उनका लुक बहुत अलग हुआ करता था। रंग भी सांवला था और बाल भी बेजान दिखा करते थे। इसके लिए उनको कई बार बातें भी सुनाई जाती थीं। हालांकि बाद में काजोल ने अपने अंदर ऐसा बदलाव लाया कि वो बड़ी-बड़ी हीरोइनों को टक्कर देने लग गईं। उनकी खूबसूरती बाद में इतनी निखरकर सामने आई जिसका कोई जवाब ही नहीं था। ‘बेखुदी’ वाली काजोल ‘डीडीएलजे’ के आते तक पूरी तरह बदल चुकी थी।

जूही चावला

जूही चावला हमेशा से ही सदाबहार अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने ‘कयामय से कयामत’ तक से अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म में वो चुलबुली सी दिखाई देती थीं। उनके घुंघराले बाल और गोरा रंग दर्शकों को बहुत आकर्षित किया करता था। वैसे जूही चावला का लुक्स भी समय के साथ बदला लेकिन उनके चेहरे पर उतना बदलाव नहीं आया। वो अब भी वैसी ही चुलबुली नजर आती हैं।

शिल्पा शेट्टी

सबसे ज्यादा बदलाव अगर किसी के लुक्स में देखा गया तो वो शिल्पा शेट्टी हैं। उनकी फिल्म ‘बाजीगर’ के दौर की शिल्पा और आज की शिल्पा को देखें तो पहचानना मुश्किल हो जाता है। उनके लुक्स में अब इतना अंतर आ गया है जितना दिन और रात में होता है। 90 के दशक की इस अभिनेत्री ने अपने सांवले रंग को गोरा बनाने के लिए थेरेपी ली। वहीं इन्होंने अपनी नाक का भी ऑपरेशन करवाया। इसके बाद इनका लुक्स काफी बदल गया।

रवीना टंडन

अपने पूरे करियर के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने एक से बढ़कर एक लुक को अपनाया या यूं कहें कि उन्होंने अलग-अलग ऐसे कई लुक्स अपनाए, जो हर किसी के बस की बात नहीं है। कैजुअल कपड़ों से लेकर ऑन ड्यूटी लुक्स तक, वह हर अपने आउटफिट्स के साथ लोगों का ध्यान खींचने में सफल रही हैं। कहने में रवीना टंडन अब नानी भी बन गई है, लेकिन पहले से और भी खूबसूरत हो चुकी हैं।

Share This Article
Leave a comment