fbpx

इन भोजपुरी अदाकाराओं के ट्रेडिशनल लुक ने जीता फैंस का दिल, इंटरनेट पर छाईं फोटोज

B Editor

छठ पर्व पर ट्रेडिशनल लुक में दिखीं भोजपुरी अदाकराएं
इस समय पूरे देशभर में छठ पर्व मनाया जा रहा है। ये पर्व लगभग 4 दिनों तक चलता है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री की कई अदाकाराओं ने छठ पर्व को सेलिब्रेट करते हुए ट्रेडिशनल लुक में कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में देखें अदाकाराओं का स्टाइलिश और खूबसूरत लुक…

आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का भी एक नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने में आम्रपाली पीली और लाल रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं।

अनारा गुप्ता (Anara Gupta)
अनारा गुप्ता भी पीले रंग की साड़ी में बेहद सुंदर और स्टाइलिश लग रही हैं। फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अंजना सिंह (Anjana Singh)
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने भी अपने फैंस को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस फोटो में अंजना रेड कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)
अक्षरा सिंह ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने नए गाने ‘बड़ा भाग पवंले बाड़े’ से एक फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं।

मोनालिसा (Monalisa)
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी छठ का त्यौहार मनाते हुए फोटोज शेयर कीं। एक्ट्रेस को यलो कलर की साड़ी के साथ रेड और गोल्डन कलर के ब्लाउज में देखा जा सकता है।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)
भोजपुरी सिनेमा की सेल्फी क्वीन रानी चटर्जी पिंक कलर साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी पहने नजर आ रही हैं।

Leave a comment