fbpx

इन 10 बॉलीवुड हीरोइनों ने प्लास्टिक सर्जरी से बदला अपना रंग-ढंग, देखें पूरी लिस्ट

B Editor

फिल्म इंडस्ट्री में कई सारी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपने लुक्स में चार चांद लगाने और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक या कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है। देखें पूरी लिस्ट…

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shipa Shetty Kundra)
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shipa Shetty Kundra) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शिल्पा ने भी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया था। शिल्पा ने अपने नाक की भी सर्जरी करवाई थी और इस बात को खुलकर स्वीकार भी किया है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
फिल्म इंडस्ट्री की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ना केवल देश बल्कि विदेश में भी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का लोहा मनवाया है। प्रियंका ने भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। प्रियंका ने अपना लिप और नोज जॉब करवाया है।

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari)
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने अपने नाक को थोड़ा पतला और शेप में करवाने के लिए नोज जॉब का सहारा लिया था। इसके बाद वे खासी दिलकश लगने लगी थीं। हालांकि इस बात को अदिति राव हैदरी ने भी कभी खुलकर नहीं स्वीकारा।

Leave a comment