इन 10 बॉलीवुड हीरोइनों ने प्लास्टिक सर्जरी से बदला अपना रंग-ढंग, देखें पूरी लिस्ट

B Editor

फिल्म इंडस्ट्री में कई सारी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपने लुक्स में चार चांद लगाने और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक या कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है। देखें पूरी लिस्ट…

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shipa Shetty Kundra)
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shipa Shetty Kundra) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शिल्पा ने भी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया था। शिल्पा ने अपने नाक की भी सर्जरी करवाई थी और इस बात को खुलकर स्वीकार भी किया है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
फिल्म इंडस्ट्री की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ना केवल देश बल्कि विदेश में भी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का लोहा मनवाया है। प्रियंका ने भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। प्रियंका ने अपना लिप और नोज जॉब करवाया है।

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari)
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने अपने नाक को थोड़ा पतला और शेप में करवाने के लिए नोज जॉब का सहारा लिया था। इसके बाद वे खासी दिलकश लगने लगी थीं। हालांकि इस बात को अदिति राव हैदरी ने भी कभी खुलकर नहीं स्वीकारा।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपना लिप जॉब करवाया था जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। इसके बाद अनुष्का ने सबके सामने कहा था कि उन्होंने अपने लिप्स की सर्जरी करवाई है।

वाणी कपूर (Vaani Kapoor)
शुद्ध देसी रोमांस एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) ने भी सर्जरी करवाई थी। शुद्ध देसी रोमांस के बाद जब वे नजर आईं तो फैंस एकदम शॉक्ड रह गए। उनके चेहरे की शेप एकदम अलग लग रही थी जिससे फैंस ने कहा कि वाणी ने भी प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। हालांकि वाणी ने कभी पब्लिकली इस बात को स्वीकार नहीं किया है।

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)
कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का नाम ऐसी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। उन्होंने अपने नाक और होठों की सर्जरी करवाई है।

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)
मिस वर्ल्ड रह चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन ने लिप और फेसियल सर्जरी के अलावा अपना नोज जॉब भी करवाया था। हालांकि ऐश्वर्या ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया।

नरगिस फाखरी
‘रॉकस्टार’ एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने अपने होठों को और खूबसूरत बनाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया था। इसके बाद लोगों ने नरगिस को खासा ट्रोल किया था।

कटरीना कैफ (Katrina Kaif)
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में एक कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को लेकर भी खबरें आईं कि कटरीना ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। कटरीना की पुरानी तस्वीरों और वर्तमान तस्वीरों से पता चलता है कि कटरीना कैफ ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है।

प्रीति जिंटा (Preity Zinta)
प्रीति जिंटा (Preity Zinta) को लेकर भी फैंस ने कॉस्मेटिक सर्जरी के कयास लगाए। हालांकि प्रीति ने कभी इस बात पर रिएक्शन नहीं दिया। प्रीति की पुरानी तस्वीरें भी फैंस के कयासों पर मुहर लगाई। बाकी इस पर आपको क्या कहना है? हमें कमेंट करके बताइए।

Share This Article
Leave a comment