इन 10 बॉलीवुड स्टार्स ने सक्सेसफुल होने के बाद भी टीवी पर किया डेब्यू, देखें फोटोज

B Editor

इन 10 बॉलीवुड स्टार्स ने सक्सेसफुल होने के बाद भी किया टीवी डेब्यू
बॉलीवुड में एक ट्रेंड सा बनता जा रहा है कि स्टार्स अब टीवी पर भी डेब्यू कर रहे हैं। हालांकि ये ट्रेंड नया नहीं है। इस साल भी Ranveer Singh ने The Big Picture लॉन्च किया तो अब Parineeti Chopra शो Hunarbaaz के साथ टीवी पर जज बनने जा रही हैं। साथ में हम आजकल Salman Khan को Bigg Boss 15 होस्ट करते हुए देख ही रहे हैं। तो आइए आपको 10 उन 10 सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने फिल्मी स्टार बनने के बाद टीवी का रुख किया।

परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा रियेलिटी शो हुनरबाज से अपना टीवी डेब्यू करने जा रही हैं। इस शो में वो जज बनेंगी और इंडिया के कोने कोने से टैलेंट ढूंढेंगी।

सलमान खान
सलमान खान ने बिग बॉस साल 2006 से होस्ट करना शुरू किया था और अब भी कर रहे हैं। बीच में उन्होंने एक और रियेलिटी शो दस का दम भी होस्ट किया था।

शाहरुख खान
शाहरुख खान ने तो वैसे टीवी से ही अपनी शुरुआत की थी लेकिन सक्सेसफुल होने के बाद भी वो दोबारा टीवी पर लौटे। साल 2007 में उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति का तीसरा सीजन होस्ट किया था। इसके बाद 2008 में क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं नाम का शो भी होस्ट किया था।

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने भले ही फिल्मों से काफी नाम कमा लिया था लेकिन फिर भी एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें कौन बनेगा करोड़पति से अपना टीवी डेब्यू करना पड़ा और आज भी वो इस शो को जज करते हैं।

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने भी इसी साल 2021 में द बिग पिक्चर नाम का शो होस्ट करना शुरू किया। ये एक क्विज शो है।

मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन ने डांस इंडिया डांस से टीवी डेब्यू किया और इसके बाद लगातार डांस के शोज में जज बनते रहे और अब वो हुनरबाज नाम के शो में जज बने नजर आएंगे।

करण जौहर
करण जौहर ने वैसे डीडीएलजे में अपीयरेंस देने से पहले चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दूरदर्शन के शो इंद्रधनुष में काम किया था। फिल्म इंडस्ट्री में सक्सेस होने के बाद भी वो टीवी शो इंडियाज गोट टैलेंट में नजर आए।

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा भी आपको कई डांस और टैलेंट शो में नजर आ चुकी हैं। वो इंडियाज बेस्ट डांसर और इंडियाज गोट टैलेंट की जज रह चुकी हैं।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर और नच बलिए जैसे टीवी शोज जज किए हैं। उनका सुपर से भी ऊपर का अनोखा अंदाज कंटेस्टेंट्स और दर्शकों को खूब पसंद आता था।

किरण खेर
किरण खेर ने न सिर्फ इंडियाज गोट टैलेंट जज किया है बल्कि प्रतिमा और कन्यादान जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

Share This Article
Leave a comment