इन 10 बॉलीवुड स्टार्स ने सक्सेसफुल होने के बाद भी टीवी पर किया डेब्यू, देखें फोटोज

इन 10 बॉलीवुड स्टार्स ने सक्सेसफुल होने के बाद भी किया टीवी डेब्यू
बॉलीवुड में एक ट्रेंड सा बनता जा रहा है कि स्टार्स अब टीवी पर भी डेब्यू कर रहे हैं। हालांकि ये ट्रेंड नया नहीं है। इस साल भी Ranveer Singh ने The Big Picture लॉन्च किया तो अब Parineeti Chopra शो Hunarbaaz के साथ टीवी पर जज बनने जा रही हैं। साथ में हम आजकल Salman Khan को Bigg Boss 15 होस्ट करते हुए देख ही रहे हैं। तो आइए आपको 10 उन 10 सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने फिल्मी स्टार बनने के बाद टीवी का रुख किया।
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा रियेलिटी शो हुनरबाज से अपना टीवी डेब्यू करने जा रही हैं। इस शो में वो जज बनेंगी और इंडिया के कोने कोने से टैलेंट ढूंढेंगी।
सलमान खान
सलमान खान ने बिग बॉस साल 2006 से होस्ट करना शुरू किया था और अब भी कर रहे हैं। बीच में उन्होंने एक और रियेलिटी शो दस का दम भी होस्ट किया था।
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने तो वैसे टीवी से ही अपनी शुरुआत की थी लेकिन सक्सेसफुल होने के बाद भी वो दोबारा टीवी पर लौटे। साल 2007 में उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति का तीसरा सीजन होस्ट किया था। इसके बाद 2008 में क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं नाम का शो भी होस्ट किया था।