fbpx

मास्टर और वलिमाई सहित इन 5 फिल्मों ने ट्विटर पर मचाया हंगामा, बनीं 2021 की मोस्ट ट्वीटिड मूवीज

B Editor

साल 2021 फिल्मों के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं रहा। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल ज्यादा फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पायीं लेकिन जितनी भी हुईं, उन्होंने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। इन फिल्मों को लेकर ट्विटर पर भी खूब ट्वीट किए गए, जिसका पूरा श्रेय फैसं को जाता है। साल 2021 खत्म होते-होते आइए आपको ऐसी 5 फिल्मों की लिस्ट दिखाते हैं, जिनके बारे में फैंस ने इस साल सबसे ज्यादा ट्वीट किए…

मास्टर (Master)
साल 2021 की शुरुआत में रिलीज हुई थलापति विजय की मास्टर ने सिनेमाघरों के साथ-साथ ट्विटर पर भी हंगामा मचाया था। फिल्म मास्टर के बारे में फैंस ने सबसे ज्यादा ट्वीट किए और इसे इस साल की मोस्ट ट्वीटिड मूवी बना डाला।

वलिमाई (Valimai)
थाला अजीत की वलिमाई को लेकर शुरुआत से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का टीजर जब दर्शकों के सामने आया तो उन्होंने इसे खूब एन्जॉय किया और ट्विटर पर जमकर ट्वीट भी किए।

बीस्ट (Beast)
मास्टर की बम्पर सफलता के बाद थलापति विजय ने अपनी फिल्म बीस्ट का ऐलान किया। थलापति विजय ने फिल्म के पोस्टर्स रिलीज कर ट्विटर पर धमाका कर दिया था। उन पोस्टर्स का ही कमाल है कि बीस्ट साल 2021 की मोस्ट ट्वीटिड मूवीज की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रही है।

जय भीम (Jai Bheem)
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई साल सूर्या की जय भीम के बारे में भी लोगों ने ट्विटर पर काफी बातें कीं। फिल्म का विषय और सूर्या की एक्टिंग ने दर्शकों को जय भीम के प्रति आकर्षित किया।

वकील साब (Vakeel Saab)
पवन कल्याण ने बिग बी की सुपरहिट फिल्म पिंक का रीमेक वकील साब बनाकर दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने का काम किया। पवन कल्याण ने वकील साब ने दमदार एक्टिंग की है। फिल्म के बारे में दर्शकों ने ट्विटर पर खूब बात की, जिसके चलते ये साल 2021 की 5वीं सबसे बड़ी मोस्ट ट्वीटिड मूवी बन गई है।

Leave a comment