सफलता का स्वाद चखते ही इन 6 बॉलीवुड स्टार्स ने छोड़ा पार्टनर का साथ !!

B Editor

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने सफलता पाते ही अपने पहले पार्टनर को भुला दिया और उन्हें बीच रास्ते छोड़ दिया। इस लिस्ट में कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस शामिल हैं। देखें लिस्ट….

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) करियर की शुरुआत में एक मॉडल थीं और उस वक्त वे असीम मर्चेंट को डेट करती थीं। हालांकि बाद में सफल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने असीम से दूरी बना ली। असीम ने बॉलीवुड में आने से पहले की प्रियंका पर फिल्म बनाने का ऐलान किया था जिसके लिए एक्ट्रेस ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा था।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। करियर की शुरुआत में वे अपने स्कूल फ्रेंड अली दादरकर को डेट करती थीं। हालांकि बाद में सक्सेस पाते ही आलिया ने अली से दूरी बना ली और अब वे रणबीर कपूर के साथ शादी करने की तैयारी में हैं।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
अपने करियर की शुरुआत यानी कि अपने मॉडलिंग के दिनों में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जोहेब यूसुफ को डेट करती थीं। दोनों दो साल तक रिलेशनशिप में थे। दोनों मुंबई में एक साथ आए लेकिन अनुष्का सफल हो गईं और जोहेब को खाली हाथ बैंगलोर लौटना पड़ा।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने मॉडलिंग के दौर में निहार पांड्या को डेट करती थीं। बाद में दीपिका ने सफलता पाते ही निहार से दूरी बना ली।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)
एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम भी इस फेहरिस्त में शुमार है। एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक के साथ रणबीर लंबे वक्त तक रिलेशन में रहे। दोनों का रिश्ता 5 साल चला और फिर रणबीर ने अवंतिका से दूरी बना ली।

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपने मॉडलिंग करियर के दौरान राजीव मूलचंदानी नाम के शख्स को डेट करती थीं। इसके बाद ऐश्वर्या ने उन्हें छोड़ दिया।

Share This Article
Leave a comment