टीवी के इन 8 विवादों ने झकझोर दी थी इंडस्ट्री, कहीं भूले तो नहीं आप?

B Editor

2021 में इन विवादों ने झकझोर दी टीवी इंडस्ट्री
हर बार की तरह ये साल भी खत्म हो गया है और पूरे साल में टीवी इंडस्ट्री में कई विवाद हुए जिन्होंने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर दिया। इस लिस्ट में पर्ल वी पुरी से लेकर निशा रावल और करण मेहरा की लड़ाई शामिल है। देखें पूरी लिस्ट….

पर्ल ली पुरी केस (Pearl V Puri)
इस साल टीवी स्टार पर्ल ली पुरी केस (Pearl V Puri) पर एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया जिसके बाद उन्हें जून में गिरफ्तार किया गया। हालांकि 11 दिन बाद उन्हें बेल पर रिहा कर दिया गया।

करण मेहरा (Karan Mehra)
टीवी के पॉपुलर एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) और उनकी बीवी निशा रावल के विवाद ने खासी सुर्खियां बटोरीं। करण की बीवी ने एक्टर के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और इसके बाद पुलिस ने करण को अरेस्ट किया था।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra)
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) इस साल अपने पति की वजह चर्चा में रहीं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी केस में अरेस्ट किया गया और इसके चलते शिल्पा शेट्टी खासी चर्ची में रहीं। इस केस ने सालभर काफी सुर्खियां बटोरीं।

आदित्य नारायण (Aditya Narayan)
इंडियन आइडल 12 में आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और अमित कुमार विवाद सबको याद है। अमित ने शो अटेंड करने के बाद मेकर्स की पोल खोली तो आदित्य नारायण ने उनकी मजकर खिंचाई की थी।

मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta)
टीवी शो ‘तारक मेहता…’ की बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का एक वीडियो इस साल काफी वायरल हुआ और इस पर काफी विवाद हुआ। वीडियो में वे एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं। विवाद बढ़ने पर मुनमुन दत्ता ने माफी मांगी थी।

नोरा फतेही (Nora Fatehi)
इसी साल इंडियाज बेस्ट डांसर का एक वीडियो वायरल हुआ जिसे शेयर कर दर्शकों ने शो के जज टेरेंस लुइस पर नोरा फतेही (Nora Fatehi) को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। इस पर काफी विवाद हुआ था।

युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary)
टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) भी मुनमुन दत्ता की तरह विवादों में रहीं। उन पर भी एक वीडियो में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने के आरोप लगे। इस पर युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने सबसे माफी मांगी थी।

सलमान खान (Salman Khan)
बिग बॉस 15 होस्ट सलमान खान (Salman Khan) इस साल काफी विवादों में रहे। उनके अधिकतर विवाद तो शो में उनके कमेंट रहे। उन्होंने वीकेंड का वार एपिसोड

Share This Article
Leave a comment