fbpx

भारत की वो 5 बड़ी कंपनियां जिन्हें व्यापार से ज्यादा देश से रहा प्यार, इनकी मदद से मजबूत हुआ देश

admin

किसी भी देश की बेहतरीन कंपनी वही होती है जो अपने फायदे से पहले देश के फायदे के बारे में सोचे और काम करे. ऐसी कंपनियों के दम पर ही किसी भी देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. भारत की कुछ कंपनियां ऐसी ही हैं जिन्होंने ना केवल अपना नाम बनाया बल्किदेश की आर्थिक स्थिति को भी संभाले रखा.

1. टाटा समूह
टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा इंडियन इंडस्ट्री के पिता के रूप में जाने जाते हैं. 1870 के दशक में एक कपड़ा मिल के साथ अपनी उद्यमशीलता  की यात्रा शुरू करने वाले जमशेदजी टाटा के विजन ने भारत में स्टील और पावर इंडस्ट्रीज़ को मोटिवेट किया, तकनीकी शिक्षा की नींव रखी और देश को औद्योगिक राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करने अपना योगदान दिया.

बता दें कि जमशेदजी टाटा द्वारा देश की उन्नति के लिए स्थापित किया गया टाटा समूह वर्तमान में विश्व स्तर पर दस इंडस्ट्रीज़ में कुल 31 कंपनियां चला रहा है. जमशेदजी टाटा सिर्फ एक उद्यमी नहीं थे, जिन्होंने भारत को औद्योगिक देशों की लीग में अपनी जगह बनाने में मदद की. वह एक देशभक्त और मानवतावादी थे, जिनके आदर्शों और विजन ने एक असाधारण व्यापारिक समूह को आकार दिया.

2. महिंद्रा एंड महिंद्रा
देश के बंटवारे के बाद भारत की आर्थिक स्थिति चिंता का विषय थी. आर्थिक स्तर पर भारत को कुछ ऐसी मजबूती चाहिए थी जो उसे इतने बड़े देश की जिम्मेदारी संभालने की हिम्मत दे सके. इसी बीच दो भाइयों ने देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने में अपना योगदान देने की कोशिश की. ये दो भाई थे जगदीश चंद्र महिंद्रा और कैलाश चंद्र महिंद्रा.

Leave a comment