fbpx

टिकटॉक स्टार मेघमिंद मेघा ठाकुर का 21 साल की उम्र में निधन हो गया, सदमे में हैं फैंस और परिवार

B Editor

कनाडा में रहने वाली टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर की अचानक मौत से हर कोई सदमे में है। मेघा के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बुरी खबर को शेयर किया है। परिवार ने बताया कि मेघा की मौत 24 नवंबर की सुबह अचानक हुई थी। बता दें कि मेघा ठाकुर मात्र 21 वर्ष की थीं और सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज को लेकर काफी चर्चित भी थीं।

टिकटॉक पर उनके 930k से अधिक फॉलोअर्स थे। मेघा ठाकुर को सोशल मीडिया पर बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता था। वह अक्सर अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती थीं। चुलबुली सी मेघा ठाकुर की मौत पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है।

21 वर्षीय टिक-टॉक स्टार मेघा के अचानक निधन की खबर की पुष्टि उनके माता-पिता ने उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर दी हैं। उनके पेरेंट्स ने पोस्ट में लिखा, हम भारी मन से आपको बता रहे हैं कि हमारी देखभाल करने वाली और सुंदर बेटी मेघा ठाकुर का 24 नवंबर, 2022 की सुबह अचानक निधन हो गया। मेघा एक स्वतंत्र और खुद पर विश्वास करने वाली लड़की थी। हम उसको बहुत याद करते हैं।

वो अपने फैंस को भी बहुत प्यार करती थी और वो चाहती थी कि आप लोग उसके निधन के बारे में जानें। इस वक्त हम मेघा के लिए आप सभी की दुआएं चाहते हैं, क्योंकि आपके विचार और प्रार्थनाएं उनकी आगे की यात्रा में उनके साथ रहेंगी।

मेघा का अंतिम संस्कार 29 नवंबर को किया गया था और इसी दिन उनके माता-पिता की ओर से 29 नवंबर, 2022 को मेघा की याद में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, जहां लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। वो कनाडा के ब्राम्पटन, ओंटारियो में अपने माता-पिता के साथ रहती थी।

Leave a comment