fbpx

विराट ने सई के लिए किया अपने प्यार का इज़हार, अब काकू लायेंगी दोनों को एक साथ

B Editor

टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। पाखी (पत्रलेखा) और सई के बीच बेटे वीनू को लेकर जंग चल रही है। सई को जब से पता चला है वीनू उनका बेटा है उन्होंने चव्हाण हाउस पर बेटा वापस पाने का केस कर दिया है। वहीं पाखी विराट के साथ बेटे को दूर ले जाने की प्लानिंग में थी जो अब फेल हो चुकी है। पाखी ने वीनू को सई के खिलाफ भी भड़का दिया है कि वो एक जादूगरनी है। इस वजह से वीनू की मानसिक हालत बिगड़ चुकी है और बेटे के गम में सई भी पागलों की तरह बर्ताव कर रही है।

नए एपिसोड में दिखाया जायेगा कि पाखी, काकू से कहती है कि अगर उन्होंने उसे वीनू और विराट के साथ मुंबई जाने दिया होता तो बेटे की मानसिक हालत ख़राब नहीं होती। सई भी उन्हें मुंबई में नहीं ढूंढ पाती। तभी काकू कहती है कि वो सई नाम की मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए विराट से बात करेंगी। नये एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है।

नए एपिसोड में दिखाया जायेगा कि विराट एक चर्च में जाता है और अपनी तकलीफें एक बंद कमरे में जीजस के सामने कहने लगता है। विराट कहता है कि वो अपनी पत्नी पाखी को प्यार नहीं कर पा रहा है। वो पूर्व पत्नी सई से ही प्यार करता है। जब उन्होंने सई को तकलीफ में देखा तो उनसे रहा नहीं गया। वो सई के साथ खुश हैं और उनके बिना नहीं रह सकता है। अब विराट की ये सभी बातें काकू सुन लेंगी। काकू आई तो थी विराट से सई से छुटकारा पाने की बात कहने के लिए। लेकिन अब काकू का मन सई को लेकर बदलने वाला है। ऐसा हो सकता है कि काकू घर में पाखी को निकाल कर सई को ले आयें।023

Leave a comment