Virat Kohli ने इन 5 लोगो को हराकर जीता Anushka Sharma का दिल, लिस्ट में शामिल है एक और क्रिकेटर

B Editor

Virat Kohli से पहले इन मुंडों पर आया था Anushka Sharma का दिल
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली देश के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों अलग-अलग फील्ड से हैं और एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। हालांकि विराट कोहली से शादी करने से पहले अनुष्का शर्मा का दिल कई मुंडों के लिए धड़का था। देखें लिस्ट…

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का नाम एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से जुड़ा था। दोनों ने ‘बैंड बाजा बारात’ के साथ करियर की शुरुआत की थी। यहीं से दोनों के बीच इश्क की चिंगारी भड़की लेकिन ये आग का रूप लेती, उससे पहले ही किसी विवाद के चलते दोनों का रिश्ता टूट गया और दोनों अलग हो गए।

सुरेश रैना (Suresh Raina)
केवल विराट ही नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का दिल एक और क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) पर भी आ चुका है। सुरेश रैना और अनुष्का की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि वो रिलेशनशिप में हैं।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)
चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ भी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का नाम जुड़ा था। दोनों की पहली मुलाकात करण जौहर की एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों कई बार एक साथ देखे गए। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया। दोनों ने फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)
एक वक्त था जब शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का रिश्ता लोगों की जुबां पर था। दोनों फिल्म बदमाश कंपनी की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। खबरें ऐसी भी हैं कि इमरान खान की फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ की सक्सेस पार्टी में शाहिद और अनुष्का का किसिंग सीन कैमरे में कैद हो गया था। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का नाम बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ जुड़ा था। दोनों कई बार यशराज फिल्म्स के स्टूडियों में एक साथ देखे जाते थे। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को खुलकर स्वीकार नहीं किया।

विराट कोहली (Virat Kohli)
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) एक शैंपू के एड के दौरान करीब आए थे। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने साल 2017 में शादी कर ली। दोनों के वमिका नाम की एक बेटी है।

Share This Article
Leave a comment