प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्या वाकई लेंगे तलाक? करीबी दोस्त ने किया ये खुलासा

B Editor

बॉलीवुड फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) का सरनेम हटाकर चाहने वालों को करारा झटका दिया है।

इसके बाद से ही इस स्टार कपल के तलाक की खबरों को लेकर बातें बननी शुरू हो गई हैं। इन खबरों पर तुरंत रिएक्ट करते हुए फिल्म अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) सामने आई हैं। उन्होंने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है। बावजूद इसके प्रियंका चोपड़ा के इस एक कदम ने कई तरह की बातें शुरू कर दी है।

इस बीच बॉलीवुड लाइफ ने अदाकारा के एक बेहद करीबी दोस्त से बात की। उन्होंने कहा, ‘ये बिल्कुल बेबुनियाद है। यहां, उन्होंने जोनस के साथ-साथ अपना सरनेम चोपड़ा भी हटाया है। अब बायो में वो सिर्फ प्रियंका ही हैं।

लोग ओवररिएक्ट कर रहे हैं और कुछ ज्यादा ही कयास लगा रहे हैं। अगर जोनस सरनेम को हटाने का मतलब उन्हें तलाक देने के बराबर है तो इस लॉजिक से चोपड़ा सरनेम को हटाने का क्या मतलब होगा।’

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति का सरनेम जोनस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से क्यों हटाया है। ये सवाल अभी भी बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि ये दरअसल, अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की एक प्रमोशनल स्ट्रेटिजी है।

कहा जा रहा है कि फिल्म स्टार ने ये कदम निक जोनस को हेडलाइन्स में लाने के लिए उठाया है। बताया गया है कि हॉलीवुड स्टार निक जोनस का शो जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। जिसकी पॉपुलेरिटी के लिए अदाकारा ने ये कदम उठाया है।

इन रिपोर्ट्स पर हमें भी अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। खुद अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने कोई आधिकारिक बयान जारी कर अपने इस कदम के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है।

Share This Article
Leave a comment