fbpx

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्मों में इन 10 सेलेब्स की केमिस्ट्री को लोगों ने किया सबसे ज्यादा पसंद

B Editor

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह हैं जहां पर हर कैटेगरी की फिल्म बनती है। चाहे फिल्म में एक्शन दिखाया गया हो या फिर भरपूर रोमांस अगर फिल्म की कहानी बेहतरीन होती है तो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने से कोई नहीं रोक सकता।
बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों को लोगो द्वारा खूब पसंद किया जाता है और इसकी मुख्य वजह फिल्मों में दिखाई जाने वाली सेलेब्स के बीच की अनोखी केमिस्ट्री होती है।

आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने उन 10 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की जोड़ी का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन के बीच की केमिस्ट्री को ऑन स्क्रीन लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था:

1. सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी
फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी के बीच की केमिस्ट्री लोगो द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद की गई थी।

स्क्रीन पर उनकी जोड़ी देखकर लोगों ने उनका रियल लाइफ में रिलेशनशिप होने तक का अनुमान लगा डाला था।

2. वरुण और आलिया
वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी काफी समय से लोगों की फेवरेट रही है।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बदरीनाथ की दुल्हनिया और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी फिल्मों में इनकी जोड़ी काफी पसंद की गई थी।

3. सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी
सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा फिल्म उनके जाने के बाद सुपरहिट साबित हुई थी।

इस फिल्म में सुशांत और संजना की केमिस्ट्री ने लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया था।

4. आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा
फिल्म लूडो में आदित्य रॉय और सान्या की मासूमियत ने सभी का खूब दिल जीता था।
दर्शक इनकी केमिस्ट्री देखने के बाद इन्हें और भी फिल्मों में साथ आने की डिमांड करने लगे थे।

5. रणबीर और दीपिका पादुकोण
रणबीर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को लोगो द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।

बचना ए हसीनों, ये जवानी है दीवानी और तमाशा जैसी फिल्मों में इन दोनों की केमिस्ट्री लोगो को बहुत पसंद आई थी।

Leave a comment