एजीएम होगी एमएस धोनी की पहली फिल्म, साक्षी बनी प्रोड्यूसर! फिल्मों की दुनिया में माही ने शुरु की अपनी नई पारी।

एजीएम  होगी एमएस धोनी की पहली फिल्म, साक्षी बनी प्रोड्यूसर! फिल्मों की दुनिया में माही ने शुरु की अपनी नई पारी।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब तक क्रिकेट के मैदान पर थे। अपने चौकों-छक्कों से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर करते रहे। आज भी लोग मैदान पर धोनी को मिस करते हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी के बारे में कोई खबर नहीं आई।

फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। धोनी क्रिकेट की दुनिया में छा जाने के बाद फिल्मी दुनिया पर राज करने की ओर अग्रसर हैं। धोनी की प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म जल्द रिलीज होगी। इस फिल्म के टाइटल और कास्ट का भी खुलासा हो गया है।

फिल्म का मोशन पोस्टर हाल ही में कंप्लीट किया गया। जिससे फैन्स की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। नी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित पहली तमिल फिल्म LGM, ‘लेट्स गेट मैरिड’ का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। महज तीन घंटे पहले इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर दस लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इतना ही नहीं इसे 1 लाख 53 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। फिल्म में मुख्य किरदार साउथ के एक्टर हरीश कश्यप और इवाना निभाएंगे.। एम’ रमेश थमिलमणि द्वारा निर्देशित और धोनी की पत्नी साक्षी सिंह द्वारा निर्मित है।

यह रमेश की पहली फिल्म भी है। निर्माताओं के मुताबिक यह कम बजट की शानदार फिल्म होगी। इस फिल्म के लिए हरीश और इवाना के अलावा, नादिया और योगी बाबू के नाम सामने आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *