fbpx

साक्षी की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे धोनी, इन दोनों की लव स्टोरी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं…

B Editor

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय का मोहताज नहीं है। धोनी का नाम हमेशा इज्जत और गर्व के साथ लिया जाता है। कैप्टन कूल कहे जाने वाले दिग्गज क्रिकेटर के साथ एक समर्पित फैमिली मैन भी हैं।

अपनी खूबसूरत पत्नी साक्षी धोनी और उनकी प्यारी सी बेटी जीवा को धोनी के फैंस खूब दुलार करते हैं। धोनी की तरह ही उनकी लव स्टोरी आईकॉनिक और काफी मैजिकल है।

बता दें कि धोनी और साक्षी एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे, क्योंकि उन दोनों के पिताजी रांची के MECON नाम की कंपनी में एक साथ कार्यरत थे। दोनों परिवार के बीच आपसी संबंध बेहद मजबूत था।

धोनी और साक्षी शुरुआत के दिनों में एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। मगर कुछ वक्त साक्षी का परिवार देहरादून आ गया था और फिर दोनों का संपर्क खत्म हो गया। हालांकि, होनी को कुछ और मंजूर था।

असम के तिनसुकिया के लेखपानी शहर में जन्मी साक्षी धोनी ने अपनी प्राथमिक पढ़ाई देहरादून के वेल्हम गर्ल्स कॉलेज से की और रांची के जवाहर विद्या मंदिर से अपनी स्कूलिंग पूरी की है।

साक्षी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी है। जब साल 2007 में भारतीय टीम का कोलकाता के होटल ताज बंगाल में ठहरना था तब धोनी की मुलाकात साक्षी से 10 साल बाद हुई थी।

बता दें कि उस दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना था। इंटर्नशिप के आखिरी दिनों में धोनी के मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने उन्हें साक्षी से मुलाकात कराई थी। साक्षी और युद्धजीत दोस्त थे।इसी दौरान धोनी उनकी अदाओं पर फ़िदा हो गए और दत्ता से साक्षी का नंबर उन्हें मैसेज करने को कहा था।

धोनी ने दो महीने साक्षी से मुलाकात की फिर बातों के बाद मार्च 2008 से ही उन्हें डेट करना शुरू कर दिया। साक्षी उस वर्ष धोनी की जन्मदिन पार्टी अटेंड की थी। लेकिन इस पार्टी में धोनी साक्षी को अधिक समय नहीं दे सके थे, धोनी और साक्षी का अफेयर इस कदर सीक्रेट रखा गया कि लोगों को कपल की शादी के दिन साक्षी और धोनी की लाइफ के बारे में पता चला। यहां तक कि मीडिया को भी इस शादी के बारे में भनक तक नहीं थी।

बता दें कि धोनी ने 3 जुलाई 2010 को देहरादून के होटल कॉम्पीटेंट में साक्षी से शादी रचाई थी। 6 फरवरी 2015 को धोनी के घर में बेटी जन्म ली जिसका नाम जीवा सिंह धोनी है। इस दौरान धोनी ऑस्ट्रेलिया में वनडे वर्ल्ड कप खेलते हुए अपनी नेशनल ड्यूटी में व्यस्त थे। धोनी और साक्षी के बीच में खूब अंडरस्टैंडिंग है और दोनों को एक परफेक्ट दंपति कहा जाता है।

Leave a comment