fbpx

प्रियंका चोपड़ा से लेकर प्रीति जिंटा तक, इन एक्ट्रेसेस का विदेशी लड़कों पर आया दिल और फिर रचाई शादी

B Editor

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने विदेशियों संग रचाई शादी
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली कई एक्ट्रेसस का दिल विदेशियों पर आया और उन्होंने उनके साथ शादी की है। प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा सहित तमाम बी-टाउन की सुंदरियों ने विदेशियों पर अपना प्यार लुटाया है और फिर सात फेरे ले लिए। यहां पर देखिए इन एक्ट्रेसेस ने विदेशियों से शादी की है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी है। प्रियंका चोपड़ा का दिल आया हॉलीवुड सिंगर निक जोनस पर आया और दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। कुछ दिनों पहले ही कपल सरोगेसी के जरिए बेटी के पैरेंट्स बने हैं।

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अमेरिका के फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ साल 2016 में शादी की थी। कुछ महीने पहले प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने थे।

राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉप्युलर राधिका आप्टे ने भी विदेशी से शादी की है। राधिका आप्टे ने साल 2012 में लंदन के म्यूजिशिन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी।

सेलिना जेटली और पीटर हाग
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली काफी दिनों से इंडस्ट्री से दूर हैं। सेलिना जेटली ने ऑस्ट्रिया के होटेलियर पीटर हाग से साल 2011 में शादी की थी।

Leave a comment