fbpx

10वीं फेल ऑटो वाले की गोरी मेम ने बदल दी जिंदगी, शादी कर जयपुर से पहुंचा दिया स्विटजरलैंड

B Editor

ऐसा कहा जाता है कि जब किस्मत करवट लेती है, तो इंसान की जिंदगी पूरी तरह से बदल कर रख देती है। हर इंसान यही चाहता है कि उसको हर जगह अपनी किस्मत का साथ मिले। खासकर जब प्यार की बात हो तो फिर क्या कहना। आप सभी लोगों ने बहुत सी प्रेम कहानियां पढ़ी होंगी। कुछ प्रेम कहानियां ऐसी होती हैं जिनको लेखक के द्वारा लिखा जाता है।

वहीं कुछ प्रेम कहानियां किस्मत लिखती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक ऐसे शख्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसकी प्रेम कहानी भी किस्मत में ही लिखी है। जी हां, 10वीं फेल रंजीत सिंह राज की किस्मत ऐसी पलटी कि यह सीधा स्विटजरलैंड पहुंच गया।

जयपुर की गलियों में भटकने वाला पहुंच गया स्विटजरलैंड
रंजीत सिंह राज ने शायद ही कभी ऐसी कल्पना की होगी कि उसकी किस्मत ऐसी बदल जाएगी कि वह सीधा स्विटजरलैंड पहुंच जाएगा। रंजीत सिंह राज जयपुर में एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं लेकिन अब वह जयपुर की गलियों से निकलकर विदेश जाकर रहने लगे हैं।

रंजीत सिंह राज की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। यह उनका दृढ़ संकल्प और कुछ करने का जुनून ही है, जिसकी वजह से वह जयपुर से जिनेवा तक का सफर तय कर पाए हैं।

जीवन में बहुत कठिन परिस्थितियों का किया सामना
आपको बता दें कि रंजीत सिंह राज की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी, जिसके चलते वह अपनी पढ़ाई भी पूरी ना कर सके। वह सिर्फ दसवीं तक ही पढ़े हुए हैं। घर के आर्थिक हालात ठीक ना होने की वजह से उनको स्कूल छोड़ना पड़ा। उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत सी कठिन परिस्थितियों का सामना किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज ने बचपन से ही सामाजिक पूर्वाग्रहों का सामना किया है। वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे और उनका रंग भी सावला है। उन्हें हमेशा ताने सुनने को मिलते थे। इससे उन्हें बहुत गुस्सा भी आता था।

चलाया ऑटो रिक्शा
जब आज की उम्र 16 वर्ष की थी तो तभी से वह जयपुर में ऑटो रिक्शा चलाने लगे थे और वह कई साल तक ऑटो रिक्शा चलाते रहे। साल 2008 में जब कई ऑटो ड्राइवर इंग्लिश, फ्रेंच, स्पेनिश भाषा में बात करते थे और टूरिस्ट को अट्रैक्ट करते थे तब राज ने भी इंग्लिश सीखने का प्रयास किया।

राज ने इस दौरान एक टूरिस्ट बिजनेस की शुरुआत की, जिसके माध्यम से उन्होंने विदेशी टूरिस्टो को राजस्थान घुमाना शुरू किया। इसी दौरान रंजीत सिंह राज की मुलाकात एक विदेशी महिला से हुई, जिससे आगे चलकर उन्होंने शादी कर ली। गोरी मेम ने 10वीं फेल ऑटो रिक्शा वाले की पूरी जिंदगी ही बदल दी।

इस तरह से शुरू हुई लव स्टोरी
दरअसल, विदेशी महिला फ्रांस से भारत घूमने के लिए आई हुई थी। रंजीत सिंह राज ने एक गाइड के रूप ने उन्हें जयपुर घुमाया था और इसी दौरान इन दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। जब विदेशी महिला वापस फ्रांस लौट गई, तो उसके बाद दोनों के बीच स्काइप से बात होती थी।

राज ने फ्रांस जाने की कई बार कोशिश की लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिला। जब राज की प्रेमिका अगली बार फ्रांस से आई तो दोनों फ्रेंच एंबेसी के बाहर धरने पर बैठ गए। एंबेसी के अधिकारियों ने मुलाकात की और उन्हें 3 महीने का फ्रांस का टूरिस्ट वीजा मिल गया।

दोनों ने कर ली शादी
आपको बता दें कि साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली और शादी के बाद रंजीत सिंह राज की पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया। जब रंजीत सिंह राज ने लॉन्ग टर्म विजा के लिए आवेदन किया तो उन्हें फ्रेंच सीखने के लिए कहा गया था। इसके बाद उन्होंने एक क्लास किया और फ्रेंच सीख गए। इस समय राज जिनेवा में परिवार के साथ रहते हैं और यहां पर वह एक रेस्ट्रां में कार्य करते हैं।

आपको बता दें कि रंजीत सिंह राज अपना खुद का रेस्ट्रां खोलना चाहते हैं। काम करने के अलावा उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसके जरिए घर बैठे हुए लोगों को दुनिया की खूबसूरत जगहों की सैर कराते हैं।

Leave a comment