fbpx

शनाया कपूर से पहले इन स्टारकिड्स को लॉन्च कर चुके हैं करण जौहर, देखें लिस्ट

B Editor

करण जौहर ने स्टार्स के बच्चों को किया लॉन्च
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) को फिल्म इंडस्ट्री में स्टारकिड्स को लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। अब करण जौहर एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लॉन्च कर रहे हैं। शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म का नाम ‘बेधड़क’ (Bedhadak) है। इस फिल्म से शनाया कपूर के साथ गुरफतेह सिंह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी भी नजर आएंगे। यहां पर देखें किन-किन स्टारकिड्स को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने लॉन्च किया है।

शनाया कपूर
शनाया कपूर पहली बार एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ‘बेधड़क’ का पोस्टर भी सामने आ गया है। इसमें शनाया कपूर के किरदार कान नाम निम्रत लक्ष्य लालवानी के किरदार का नाम करण और गुरफतेह सिंह पीरजादा के कैरेक्टर का नाम अंगद नाम होगा। फिल्म ‘बेधड़क’ को शंशाक खेतान डायरेक्ट करेंगे।

आलिया भट्ट
करण जौहर ने आलिया भट्ट को फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलिवुड डेब्यू करवाया था। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे।

वरुण धवन
वरुण धवन ने भी साल 2012 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से ऐक्टिंग डेब्यू किया था। पॉपुलर डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे वरुण अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

जाह्नवी कपूर
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से बॉलिवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में ईशान खट्टर थे। साल 2018 में रिलीज हुई ‘धड़क’ सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ का रीमेक थी।

अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में अनन्या पांडे के साथ तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ भी थे। फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी।

Leave a comment