fbpx

जाने एक फिल्म में नजर आने के लिए कितनी फीस चार्ज करती है साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ये बेहद मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियाँ

B Editor

गुजरते वक्त के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री आज हमारे देश की कुछ सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज में शामिल हो चुकी है और इसी वजह से आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की भी डिमांड काफी बढ़ चुकी है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कुछ बेहद मशहूर और जानी-मानी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, और आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर आज ये अभिनेत्रियां एक फिल्म में नजर आने के लिए कितनी फीस चार्ज करती हैं…

अनुष्का शेट्टी
वर्तमान समय में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल अनुष्का शेट्टी ऐसी एक्ट्रेस है जो अपनी फिल्मों के लिए सबसे अधिक पैसे चार्ज करते हैं| मीडिया रिपोर्ट की माने तो, आज अनुष्का शेट्टी सिर्फ एक फिल्म के लिए तकरीबन 4 करोड़ रुपए लेती हैं|

रश्मिका मंदाना
अभी हाल ही में रिलीज हुई साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा में लीड रोल में नजर आई एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों काफी खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं| एक फिल्म के लिए रश्मिका तकरीबन 3 से 3.5 करोड़ तक चार्ज करती हैं|

समांथा रुथ प्रभु
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री समांथा रूठ प्रभु एक फिल्म के लिए तकरीबन दो से तीन करोड़ रूपीस चार्ज करती हैं| हालांकि, फिल्म पुष्पा में आइटम सॉन्ग के लिए एक्ट्रेस ने पूरे 5 करोड़ रुपए चार्ज किए थे|

पूजा हेगड़े
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक और बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा हेगडे भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने अभिनेता प्रभास के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म राधेश्याम के लिए तकरीबन 3 करोड रुपए चार्ज किए हैं|

नयनतारा
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कुछ बेहद मशहूर और सफल अभिनेत्रियों में शुमार एक्ट्रेस नयनतारा अपनी एक फिल्म के लिए तकरीबन 2.5 से 3 करोड रुपए तक चार्ज करती हैं|

कीर्ति सुरेश
बेहद कम उम्र में अपने एक्टिंग कैरियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री कीर्ति सुरेश आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कुछ बेहद मशहूर और जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल है| कीर्ति सुरेश मौजूदा समय में एक फिल्म के लिए लगभग 3 करोड तक चार्ज करती हैं|

तमन्ना भाटिया
गुजरे साल 2005 में अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं| एक फिल्म के लिए एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया तकरीबन 1 से 3 करोड रुपए चार्ज करती हैं|

काजल अग्रवाल
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कुछ बेहद मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी बॉलीवुड में नजर आ चुकी हैं| अगर वर्तमान समय की बात करें तो, एक फिल्म के लिए काजल अग्रवाल तकरीबन 3 से 4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं|

राम्या कृष्णन
फिल्म बाहुबली में नजर आने के बाद गजब की लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री राम्या कृष्णन इंडस्ट्री की सीनियर अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो एक फिल्म में नजर आने के लिए तकरीबन 1 से 2 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं|

रकुल प्रीत सिंह
साउथ इंडस्ट्री की कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी एक फिल्म के लिए तकरीबन 2 से 2.5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं| बताते चलें, रकुल प्रीत सिंह भी साउथ इंडस्ट्री के साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं|

Leave a comment