fbpx

जानिए अब किस हाल में है भाग मिल्खा भाग के छोटे मिल्खा का किरदार निभाने वाले जपतेज सिंह

B Editor

बॉलीवुड में बायोपिक का एक अलग चलन है। कई महान लोगों पर बॉलीवुड फ़िल्में बन चुकी हैं। भारत के फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह पर भी बायोपिक बन चुकी है।
मिल्खा सिंह की कहानी को राकेश ओमप्रकाश महरा ने अपनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग में बखूबी निभाया है। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाकर चार चाँद लगा दिए हैं।

फरहान की एक्टिंग को खूब सराहना मिली थी। लेकिन क्या आपको याद है की छोटे मिल्खा का रोल किसने किया था।

मिल्खा सिंह के बचपन के किरदार को पंजाबी एक्टर जपतेज सिंह ने निभाया है। जपतेज सिंह ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर इस फिल्म में काम किया था।

लेकिन अब वे बड़े हो चुके हैं। इस वक़्त जपतेज चर्चा का विषय बने हुए हैं। जपतेज ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमे उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म भाग मिल्खा भाग के बारे में बात की।

जपतेज ने कहा की यह फिल्म हमेशा उनके लिए खास रहेगी। फिल्म बन जाने के बाद उन्हें महान फ्लाइंग सिख से मिलने का भी मौका मिला था।

जपतेज ने उसके बाद पंजाबी फिल्म सन ऑफ़ मंजीत सिंह और सराभा में काम किया है। फिल्म शूटिंग के दौरान जपतेज 13 साल के थे।

अब वे दिखने वे गबरू जवान हो गए हैं। उनकी हाल ही में आई फिल्म सन ऑफ़ मंजीत सिंह में उनकी एक्टिंग की काफी प्रशंसा की गयी है।
उनका कहना है की अगर उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिलता है तो वे फिर से लोगों को एंटरटेन करना चाहते हैं।

जपतेज सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। जपतेज सिंह अब 19 साल के हो चुके हैं और अपने एक्टिंग के करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
बता दें की फिल्म भाग मिल्खा भाग ने क्रिटिक और बॉक्स ऑफिस दोनों पर धमाल मचाया था। फरहान के करियर की सफल फिल्मों में से एक फिल्म यह है।

Leave a comment