fbpx

सई को साइड में छोड़कर कपल गोल देने पहुंचे विराट और पाखी, अवॉर्ड नहीं मिलने पर यूजर्स ने खूब उड़ाए मजाक

B Editor

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की आईटीए अवॉर्ड्स 2022 से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों साथ में पोज देते नजर आए। लेकिन अपनी इन तस्वीरों के कारण वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। आईटीए अवॉर्ड्स में पहुंचे नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा। बीती रात मुंबई में इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन किया गया, जिसमें टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड जगत से भी कई बड़े सितारे पहुंचे।

अवॉर्ड फंक्शन में ‘गुम है किसी के प्यार में’ के स्टार नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भी शामिल हुए। दोनों अवॉर्ड नाइट में अच्छे कपड़े पहनकर पहुंचे और कैमरे को पोज दिए। ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से अवॉर्ड नाइट से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन इन तस्वीरों को लेकर ये कपल ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गया है। तो आइए देखते हैं नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की तस्वीरें।

सूट और बूट्स में नील और ऐश्वर्या की एंट्री हुई। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने ITA अवार्ड्स 2022 में धमाकेदार एंट्री की। फोटो में दोनों ब्लैक पैंट और ब्लैक ब्लेजर पहने नजर आ रहे हैं। नील और ऐश्वर्या ने कपल गोल पोज दिए। अवॉर्ड नाइट में भी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी जोड़ी से लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फोटो में दोनों एक से बढ़कर एक कपल गोल के साथ पोज देते नजर आए।

नील और ऐश्वर्या एक दूसरे की आंखों में खो जाते हैं। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अक्सर अपने रोमांस का जलवा दिखाते नजर आते हैं। उन्होंने इस अंदाज को ITA अवॉर्ड्स 2022 में भी नहीं छोड़ा। फोटो में दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ट्रोलर्स का शिकार हुए। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को जहां उनके पोस्ट के लिए फैन्स का प्यार तो मिलता ही है, साथ ही उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जा चुका है। कपल की इन तस्वीरों में भी यही देखने को मिल रहा है।

यूजर्स ने नील और ऐश्वर्या के आउटफिट का मजाक उड़ाया। कई यूजर्स नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को उनके आउटफिट को लेकर ट्रोल करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, ब्लेजर बिल्कुल भी सूट नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने नील को आड़े हाथ लेते हुए लिखा, ऐसा लग रहा है कि नील ने अपना रिसेप्शन सूट पहन रखा है।

फैंस ऐश्वर्या के लुक से खास खुश नहीं दिखे। ऐश्वर्या शर्मा अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। लेकिन फैंस को ITA अवॉर्ड्स से जुड़ा लुक पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, देखिए ऐश्वर्या का मेकअप आयशा को ट्रोल कर रहा है। वहीं इस दौरान एक अन्य यूजर ने भी सलाह दी कि मेकअप को थोड़ा कम कर लेना चाहिए।

अवॉर्ड नहीं मिलने के बावजूद नील और ऐश्वर्या को ट्रोल किया गया। हाथों में अवॉर्ड न दिखने पर भी यूजर्स ने नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, इन दोनों को कोई अवॉर्ड नहीं मिला, ऐसे ही शो ऑफ करने गए होंगे। उन्हें नामांकित भी नहीं किया गया है। फैन्स भी नील और ऐश्वर्या के बचाव में उतर आए। जहां ज्यादातर लोगों ने नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को टारगेट किया वहीं उनके फैन्स भी उनकी तारीफ करते नजर आए। जहां एक फैन ने दोनों को ‘सबसे प्यारी जोड़ी’ कहा, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “आप मेरे फेवरेट हैं”।

Leave a comment