fbpx

मौनी रॉय ने मीडिया के सामने लगाई शादी की खबर पर मुहर, कैमरे के आगे शरम से हुईं लाल

B Editor

टीवी अदाकारा मौनी रॉय ने हाल ही में अपनी शादी की खबर पर मुहर लगा दी है। इस दौरान मौनी रॉय मीडिया को धन्यवाद कहती नजर आईं।

टीवी की नागिन मौनी रॉय (Mouni Roy) बीते लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हर कोई मौनी रॉय की शादी के बारे में बात कर रहा है।

हालांकि अब तक भी मौनी रॉय ने अपनी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया था। इसी बीतच मौनी रॉय ने अपनी शादी की खबर पर मुहर लगा दी है।

हाल ही में मौनी रॉय मीडिया के सामने अपनी शादी के सामने चुप्पी तोड़ दी। शादी से ठीक पहले मौनी रॉय मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आईं।

इस दौरान जब मीडिया के लोगों ने मौनी रॉय को शादी की बधाई दी तो टीवी की ये नागिन शरम से लाल हो गई। इस दौरान मौनी रॉय ने मीडिया को धन्यवाद कहा।

मौनी रॉय के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है। लोगों ने अभी से ही मौनी रॉय को शादी की बधाई देनी शुरू कर दी है।

बता दें मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।

Leave a comment