fbpx

होली पर महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस को दिया तोहफा, 3 दिनों तक खुला रहेगा रांची वाला फार्म हाउस-रिपोर्ट्स

B Editor

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 के लिए पूरी तरह से तैयार है। महेंद्र सिंह धोनी लगातार अभ्यास करते भी नजर आ रहे हैं। 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल के लिए अपनी कमर कस चुके हैं

लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने फैन्स के लिए होली से पहले एक तोहफा जरूर दे दिया है। खबर यह आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने गृह नगर में रांची में बना फार्म हाउस तीन दिनों तक फैंस के लिए खोलकर रखने वाले हैं।

इंडिया टुडे के हवाले से महेंद्र सिंह धोनी के कृषि सलाहकार रोशन सिंह ने कहा कि ” महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त अपने फॉर्म हाउस पर पैमाने में स्ट्रॉबेरी, पपीता, अमरूद, तरबूज, मटर, मिर्च की खेती करते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को खेती का बड़ा शौक है वह समय-समय पर खेत का निरीक्षण भी करते रहते हैं और खेत में काम भी करते रहते हैं।

अब रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महेंद्र सिंह धोनी ने 17,18 और 19 मार्च यानी 3 दिन तक आम जनता के लिए अपने फार्म हाउस को खोल कर रख दिया है। ऐसे में अब आम जनता भी महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस पर जाकर चीजें खरीद सकती है।

Leave a comment