परिणीति चोपड़ा पूरे इंडिया से खोजेंगी टैलेंट, छोटे पर्दे पर हुनरबाज शो से कर रही हैं डेब्यू

परिणीति चोपड़ा जिनकी हमने आजतक फिल्मों में एक से बढ़कर एक परफोर्मेंस देखी है, वो अब टीवी का रुख कर रही हैं। इस साल भी उन्होंने तीन फिल्मे दी हैं। संदीप और पिंकी फरार, सायना और द गर्ल ऑन द ट्रेन।
अब साल खत्म होते होते परिणिती ने छोटे पर्दे पर आने का मन बना लिया। वो कलर्स के रियेलिटी शो हुनरबाज में नजर आएंगी। शो में परिणीति जज होंगी। उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर भी शो में जज की सीट संभाल रहे हैं।