fbpx

प्रियंका चोपड़ा रीयल लाइफ में मां बनने से पहले इन 5 फिल्मों में बन चुकी हैं रील लाइफ मदर

B Editor

रील लाइफ में कई बार मां बनीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को सरोगसी के जरिए मां बनने का ऐलान किया है। वो और निक जोनस एक बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं। हालांकि उन्होंने ऑफिशियली ये नहीं बताया है कि उनका ये बच्चा बेटा है या बेटी। लेकिन खबरों के मुताबिक ये एक बेटी है। जिसका जन्म 12 हफ्ते पहले ही हो गया है। जाहिर है प्रियंका चोपड़ा अब एक बेहतर मां बनेंगी। उन्होंने रील लाइफ में भी कई फिल्मों में मां का किरदार निभाया है। द स्काई इज पिंक और मैरी कॉम उन फिल्मों में से एक हैं। आइए आपको दिखाते हैं प्रियंका की इन फिल्मों की पूरी लिस्ट।

द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink)
द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर संग एक नहीं बल्कि दो बच्चों की मां बनती हैं। फिल्म में वो अपनी बीमार बेटी को सही सलामत रखने के लिए अपनी पूरी लाइफ झोंक देती हैं।

मैरी कॉम (Mary Kom)
मैरी कॉम फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने एक बॉक्सर का किरदार निभाया है, लेकिन बाद में उन्हें जुड़वा बच्चों की मां बनते भी दिखाया गया है।

बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani)
प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में काशीबाई का रोल किया है, जो कि बाजीराव पेशवा की पहली पत्नी होती है। फिल्म में प्रियंका को एक मां के रोल में भी दिखाया गया है।

कृष 3 (Krrish 3)
प्रियंका चोपड़ा ने सुपरहीरो फिल्म कृष 3 में मां का रोल किया है। फिल्म के आखिर में प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन एक बेटे के मां बाप बनते हैं। इस फिल्म का अगला पार्ट भी बनने वाला है।

वक्त (Waqt)
वक्त फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को अक्षय कुमार की पत्नी के रूप में दिखाया गया है। फिल्म के आखिर में वो एक नन्हें से बेटे को जन्म देती हैं और अमिताभ अपने आखिरी वक्त में इस बच्चे को देखते हैं।

Leave a comment