fbpx

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी 18 साल की उम्र में बिकनी की फोटो

B Editor

आपको बता दिया जाए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हुई नजर आ रही है। फैंस इनकी तस्वीर देखकर जमकर लाइक कर रहे हैं और उनको लेकर ट्वीट भी करते नजर आ रहे हैं।

इस वक्त उन्होंने कुछ ऐसा करके दिखा दिया है जिसके वजह फैंस उनकी पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं। दरअसल 2000 में खिचाई गई एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती हुई नजर आई है। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 18 साल की दिखाई दे रही है।

बता दे इस तस्वीर में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा माथे पर बिंदी लगाई हुई है और कांच की चूड़ियां भी पहनी हुई है। वे एक भूरे- काले रंग की बिकनी में नज़र या रही हैं और इस तस्वीर मै वे मॉडलिंग करते हुए नजर आ रही है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब 39 वर्ष की हो चुकी है। वे अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में रहा करती है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर को साझा करते हुए कैपशन में लिखा है कि लगभग नवंबर 2000। ये है मेरी 18 साल की स्मोल्डर तस्वीर। फोटोग्राफी : पैट्रिक डूरंड। जैसा कि हम सभी जानते हैं उन्होंने उसी वर्ष मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता था। निक जोनस ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते नजर आए हैं।

निक जोनस ने फायर की इमोजी शेयर करते हुए नज़र आए हैं। इसके अलावा बताया जाए तो रणवीर सिंह ने लिखकर बताया है,” बृह्ह”। जिस पर प्रियंका चोपड़ा जवाब देती हुई नजर आई है, “बड्डी”।

बता दे कई सोशल मीडिया यूजर इस तस्वीर पर जमकर कमेंट करते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखकर बताया है, “एक देवी तब और अभी भी एक देवी ही है।” प्रियंका चोपड़ा इस वक्त बॉलीवुड की ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही और इस वजह से मैं सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा का विषय बनी रहती है। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय किया है और अपनी शानदार फिल्मों से लोगों का अपना दीवाना बनाती हैं।

Leave a comment