fbpx

सोनाक्षी सिन्हा ने पहनी शादी की अंगूठी, फैंस बोले- मुबारक हो दीदी

B Editor

बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करके जानकारी दी है कि उन्होंने सगाई कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस को अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई है और बताया है कि वो जिस बात का प्रेशर ले रही थीं, असल में वो काम बहुत ही आसान था। सोनाक्षी सिन्हा ने किस शख्स के साथ सगाई की है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है क्योंकि अदाकारा ने तस्वीरों में उस खुशकिस्मत इंसान का चेहरा नहीं दिखाया है। तस्वीरों में उस इंसान का केवल हाथ नजर आ रहा है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने दी सोनाक्षी सिन्हा को बधाई
अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने जैसे ही ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर कीं, वैसे ही इंडस्ट्री की तरफ से उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम कर चुके लोग और उनके सह-कलाकार लगातार तस्वीरों के नीचे कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री सोशल मीडिया के माध्यम से ही सोनाक्षी सिन्हा की खुशी में शामिल हुई है।

फैंस पहुंचे सातवें आसमान पर
सोनाक्षी सिन्हा की सगाई की खबर से फैंस सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। फैंस लगातार उन्हें बधाई भरे संदेश भेज रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि वो कौन सा शख्स है, जिसने उनकी ‘दबंग गर्ल’ का दिल जीत लिया है। सोनाक्षी सिन्हा के फैंस कमेंट में शादी की तारीफ भी पूछ रहे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं सोनाक्षी सिन्हा
अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा जाने-माने कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा को इंडस्ट्री में लोग ‘शॉटगन’ के नाम से जानते हैं। 70-80 के दशक में शत्रुघ्न सिन्हा के नाम का सिक्का चलता था। दर्शक उनकी डायलॉग सुनने के लिए घंटों-घंटों थिएटर के बाहर खड़े रहते थे। शत्रुघ्न सिन्हा के नाम को सोनाक्षी सिन्हा ने आगे बढ़ाया और मेहनत से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाया।

Leave a comment