fbpx

नए फोटोशूट की तस्वीरों के चलते फिर सुर्खियों में आईं फिल्म ‘यारियां’ फेम निकोल फारिया, देखें तस्वीरें

B Editor

मॉडल से एक्ट्रेस बनीं निकोल फारिया ने साल 2014 में दिव्या खोसला कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘यारियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। निकोल इस फिल्म में हिमांश कोहली और रकुल प्रीत सिंह के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। साल 2015 में फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में नजर आने के बाद उन्होंने एक टर्किश फिल्म ‘बीर बाबा हिंदू’ में भी काम किया है। निकोल फारिया 2010 में ‘मिस अर्थ’ का टाइटिल जीतने के बाद सुर्खियों में आई थीं।

निकोल ने मुंबई में पैंटालून्स फेमिना मिस इंडिया 2010 ब्यूटी पेजेंट में ‘मिस इंडिया अर्थ’ का ताज पहनने के बाद वियतनाम में इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस इंडिया 2010 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और भारत की ओर से ये खिताब जीतने वाली पहली महिला बनी।

जनवरी 2018 में निकोल फारिया को मिस अर्थ टाइटल जीतने वाली पहली महिला होने के नाते राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के हाथों अवॉर्ड मिला था। 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। खुद निकोल कह चुकी हैं कि मिस अर्थ बनने के बाद से उनकी लाइफ काफी बदल गई है। अब उनके पास नाम और काम दोनों ही हैं।

9 फरवरी 1991 को बेंगलुरु में जन्मीं निकोल फारिया ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई बैंगलोर के सोफिया हाई स्कूल और 12वीं क्राइस्ट कॉलेज से की, फिर उन्होंने माउंट कार्मेल कॉलेज से ग्रेजुएशन की। निकोल ने पंद्रह साल की उम्र में फैशन की दुनिया में कदम रखा था। जिसके बाद दिल्ली, मुंबई और कोलंबो (श्रीलंका) की फैशन इंडस्ट्री में निकोल ने खूब नाम कमाया।

निकोल लैक्मे फैशन वीक, विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक और कोलंबो फैशन वीक में रैंप वॉक कर चुकी हैं। निकोल फारिया साल 2014 के किंगफिशर कैलेंडर की कवर गर्ल भी रही हैं।

इसके अलावा निकोल फारिया ने एले, कॉस्मोपॉलिटन, वोग जैसी कई फैशन मैगजीन्स के लिए दे चुकी हैं। निकोल ने ‘क्लीन ऐंड क्लियर’, ‘जॉनसन ऐंड जॉनसन’, ‘लग्जरी स्विस वॉच फ्रेडरिक कॉनस्टेंट’ की ब्रैंड ऐंबेसडर रही हैं।

निकोल ने पांच साल से ज्यादा समय तक डेटिंग करने के बाद जनवरी 2020 में अपने बॉयफ्रेंड रोहन पोवार से शादी की।

निकोल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अपने नए फोटोशूट की तस्वीरों के चलते निकोल एक बार फिर सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं।

Leave a comment