fbpx

सोशल मीडिया पर छाया टीवी एक्ट्रेस रूपा खुराना का जादू, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे दीवाने!

B Editor

इन दिनों फेमस मॉडल और टीवी एक्ट्रेस रूपा खुराना (Rupa Khurana) का जादू सोशल मीडिया पर काफी जोरों से छाया हुआ है। काफी अच्छी फैन-फॉलोइंग रखने वाली रूपा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आए दिन अपनी ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में रूपा ने अपनी कुछ बेहद बो’ल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रूपा स्वि’मिंग कॉस्ट्यूम में पोज देती नजर आ रही हैं।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब रूपा खुराना ने इस तरह की अपनी कोई तस्वीर शेयर की है। इससे पहले भी रूपा अपने जलवों से इंटरनेट पर आग लगा चुकी हैं। रूपा जब भी अपनी कोई तस्वीर शेयर करती हैं वह काफी तेजी से सोशल मीडिया पर फैल जाती हैं।

7 सितंबर 1991 को दिल्ली में जन्मीं रूपा खुराना ने दिल्ली में अपनी स्कूली शिक्षा करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। 2005 में, रूपा ने अपना फैशन डिजाइनिंग कोर्स पूरा किया और नई दिल्ली में ही ‘रूप रंग’ में बतौर फैशन डिजाइनर काम करना शुरू किया।

इंडियाज क्वीन ऑफ रियलिटी शो के नाम से जानी जाती रूपा कई टीवी शोज़ और ब्यूटी प्रतियोगितायों का हिस्सा रह चुकी हैं। रूपा ‘मिस वर्ल्ड पीस इंडिया 2015’ के लिए फाइनलिस्ट बनीं और चीन के शहर शंघाई  में ‘मिस वर्ल्ड पीस 2016’  में फर्स्ट रनर अप बनीं।

रूपा ने 2013 में, थाईलैंड में ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल’ का खिताब हासिल कर अपनी पहली बड़ी प्रतियोगिता में जीत हासिल की। उन्होंने ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल इंडिया 2013’, ‘मिस परफेक्ट 10’ और ‘मिस एलिगेंट’ का खिताब जीता, उसके बाद उन्होंने ‘मिस वर्ल्ड लीजर 2016’ जीता।

रूपा ने साल 2010 में ‘राहुल दुल्हनिया ले जायेगा’ में भाग लिया और साल 2012 में एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला सीजन 5’ में फर्स्ट रनर अप भी रहीं। लाइफ ओके के शो ‘वेलकम -बाजी मेहमान नवाजी की’ में नजर आने के बाद रूपा ने स्टार प्लस के शो ‘बहना…. एक सफर की खुशियां और प्यार’ में श्वेता की भूमिका की निभाकर फेम हासिल की।

बाद में 2017 उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस-11’ में भी हिस्सा लिया था। टीवी शो ‘दिल दियां गल्लां’ से भी रूपा ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी थी। फिल्म ‘यूथ फ्यूचर’ के साथ साल 2018 में रूपा अपने फ़िल्मी सफर की भी शुरुआत कर चुकी हैं।

कई ब्यूटी पेजेंट्स और टीवी शोज का हिस्सा बनने के अलावा रूपा ने कई म्यूजिक वीडियोस में भी काम किया है। कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज़ में नजर आने के बाद रूपा ने हरियाणवी सॉन्ग ‘सूट गुलाबी बैन’ के साथ हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है।

Leave a comment