fbpx

टीवी की नागिन बनने के लिए मुंहमांगी रकम वसूल चुकी हैं ये 9 हसीनाएं, एकता कपूर को बना दिया था कंगाल

B Editor

नागिन (Naagin) बनने के लिए मुंह मांगी रकम वसूल चुकी हैं ये हसीनाएं
आज एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 6 टीवी पर दस्तक देने वाला है। आज राज 8 बजे तेजस्वी प्रकाश नागिन बनकर टीवी की दुनिया में हंगामा मचा देंगीं। शो में तेजस्वी प्रकाश के अलावा महक चलह और उर्वशी ढोलकिया भी नागिन के अवतार में नजर आने वाली हैं। एकता कपूर ने अपनी पसंद की कास्ट को चुनने के लिए काफी पैसा खर्च कर दिया है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब एकता कपूर ने हसीनाओं को नागिन बनाने के लिए मुंहमांगी रकम दी है। टीवी की कई हसीनाएं नागिन में काम करने के लिए भारी भरकम फीस चार्ज कर चुकी हैं। इस लिस्ट में करिश्मा तन्ना, मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, हिना खान, निया शर्मा, शायंतनी घोष और सुरभि चांदना का नाम शामिल है।

मौनी रॉय (Mouni Roy)
एकता कपूर ने सबसे पहले मौनी रॉय को नागिन बनाया था। मौनी रॉय नागिन के 2 सीजन्स में काम कर चुकी हैं। मौनी रॉय ने नागिन में काम करने के लिए 2 लाख रुपए वसूले थे। वहीं एकता कपूर ने भी मौनी रॉय को जरा भी निराश नहीं किया।

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)
करिश्मा तन्ना ने भी नागिन 3 में इच्छाधारी नागिन बनकर धमाल मचा दिया था। करिश्मा तन्ना ने एक एपिसोड में काम करने के लिए 50 हजार रुपए फीस ली थी। हालांकि करिश्मा तन्ना का रोल शो में काफी छोटा था।

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani)
इस लिस्ट में अगला नाम अनीता हसनंदानी का आता है। अनीता हसनंदानी ने शो में विशाखा का किरदार निभाया था। अनीता हसनंदानी नागिन 3 और सीजन 4 में नजर आ चुकी हैं। अनीता हसनंदानी ने नागिन बनने के लिए अपनी दोस्त एकता कपूर से पर एपिसोड 50 हजार रुपए वसूले थे।

शायंतनी घोष (Sayantani Ghosh)
नागिन 4 में शायंतनी घोष को भी नागिन बनने का मौका मिला था। शायंतनी घोष ने नागिन बनने के लिए केवल 20 हजार रुपए फीस ली थी।

हिना खान (Hina Khan)
हिना खान ने नागिन 5 के केवल 3 एपिसोड में काम किया था। नागिन 6 में काम करने के लिए एकता कपूर ने हिना खान को मुंह मांगी कीमत दी थी। आकतो जानकर हैरानी होगी कि नागिन 6 के लिए हिना खान ने डेढ़ लाख से लेकर 2 लाख तक की फीस चार्ज की थी।

निया शर्मा (Nia Sharma)
एकता कपूर निया शर्मा पर भी मेहरबान हो चुकी हैं। नागिन 4 में निया शर्मा को नागिन बनने का मौका मिला था। निया शर्मा ने नागिन 4 में काम करने के लिए 40 हजार रुपए की फीस ली थी।

सुरभि चांदना (Surbhi Chandna)
फीस के मामले में सुरभि चांदना भी किसी के कम नहीं हैं। नागिन 5 में काम करने के लिए सुरभि चांदना ने एक लाख बीस हजार रुपए की मोटी रकम वसूली थी।

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)
नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश को नागिन बनाने के लिए एकता कपूर पानी की तरह पैसा बहा रही हैं। हालांकि अब तक भी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि नागिन 6 के लिए तेजस्वी प्रकाश कितनी फास चार्ज कर रही हैं। नागिन 6 के लिए एकता कपूर ने 130 करोड़ रुपए का दांव लगाया है।

Leave a comment