fbpx

बिकिनी पहनने पर टीवी की इन संस्कारी बहुओं को होना पड़ा था शर्मसार!

B Editor

ये एक्ट्रेसेस बिकिनी पहनने पर हुई थीं ट्रोल
आपने टीवी की तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस को देखा होगा जो सीरियल्स में संस्कारी बहुएं बनकर घर घर का नाम बन गई थीं। लेकिन बाद में इन्होंने धीरे धीरे अपना ग्लैमर अतवार दिखाया तो कुछ लोगों को इनका ये रूप रास नहीं आया।

रुबिना दिलैक, काम्या पंजाबी, डोनल बिष्ट और मौनी रॉय जैसी एक्ट्रेसेस ने सोशल मीडिया पर बिकिनी पहनकर फोटोज पोस्ट की थीं और इसे देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। आइए आपको दिखाते हैं कि किन किन टीवी एक्ट्रेसेस को बिकिनी पहनने पर मुसीबतें झेलनी पड़ी थीं।

रुबिना दिलैक
रुबिना दिलैक का बिकिनी लव तो हर कोई जानता है। उनका सोशल मीडिया अकाउंट मोनोकिनी और बिकिनी वाली फोटोज से अकसर भरा रहता है। रुबिना ने तो अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने तो अब ट्रोल्स पर ध्यान देना ही छोड़ दिया है।

मौनी रॉय
जनवरी, 2022 में मौनी ने येलो बिकिनी में फोटोज पोस्ट की थी। उन्होंने ये फोटोज शादी से पहले डाली थीं, इसलिए वो ट्रोल हो गईं कि क्या ये भी शादी की ही कोई परंपरा है।

काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी ने वूमेन्स डे पर बिकिनी में फोटोज शेयर की थी। इसके बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। काम्या का कहना था कि अभी भी उन लोगों के खिलाफ खड़े होने की जरूरत है जो महिलाओं को दबाने की कोशिश करते हैं।

अर्शाी खान
अर्शी खान ने साल 2018 में बिकिनी पहनकर फोटोज डाली थी। उन्हें काफी ताने पड़े थे लेकिन उन्होंने इनका कोई जवाब नहीं दिला। वो आज भी अपने मन मुताबिक कपड़े पहन रही हैं।

टीना दत्ता
टीना दत्ता ने सोशल मीडिया पर पिछले साल अपनी बिकिनी में फोटोज पोस्ट की थीं। ये बात लोगों को हजम नहीं हो रही थी कि उतरन की इच्छा ऐसे कैसे कर सकती है।

डोनल बिष्ट
डोनल बिष्ट को भी पिछले साल उनकी बिकिनी फोटोज के लिए ट्रोल किया गया था। उन्होंने स्विमिंग पूल की अपनी फोटोज शेयर की थी। उन्होंने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा था कि कपड़ों के किसी महिला का कैरेक्टर जज नहीं किया जा सकता।

Leave a comment