fbpx

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी रह गए पीछे, इस जोड़ी ने चैनल से वसूली सबसे ज्यादा फीस!

B Editor

टीवी पर स्मार्ट जोड़ी नाम से एक नया शो आ रहा है। इसमें आपको अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, नील भट्ट – ऐश्वर्या शर्मा और अर्जुन बिजलानी – नेहा स्वामी जैसी जोड़ियां नजर आएंगी। ये शो कन्नड़ शो इस्मार्ट जोड़ी का हिंदी वर्जन है, जहां ये जोड़िया आपस में अलग अलग टास्क करती नजर आएंगी और ये एक फन शो होगा। शो से कई तरह के धीरे धीरे अपडेट्स सामने आ रहे हैं।

लेटेस्ट अपडेट शो में कंटेस्टेंट्स की फीस को लेकर आया है। क्या आपको पता है कि सबसे ज्यादा चार्ज शो में कौन कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का नाम एक बार को जहन में आ सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। बल्कि भाग्यश्री और उनके पती हैं जो सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं। भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दसानी को एक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपये मिल रहे हैं

बॉलीवुड लाइफ को एक सोर्स ने बताया, ”ये भाग्यश्री और हिमालय दसानी हैं जिनको सबसे ज्यादा मिल रहा है। वे प्रति एपिसोड दस लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। वह एक बॉलीवुड चेहरा हैं और अभी भी बहुत लोकप्रिय हैं।

दरअसल, स्मार्ट जोड़ी की पूरी टीम उनके पति हिमालय दसानी द्वारा शो में लाए गए मनोरंजन से काफी हैरान हैं। वह बहुत खुशमिजाज हैं और पूरी यूनिट उन्हें पसंद करती है। वो सभी को हंसाते हैं।

इसके बाद अंकिता लोखंडे हैं जिनको एक एपिसोड के 7 लाख रुपये मिल रहे हैं। अंकिता के पति का तो ये टीवी डेब्यू होगा। वो पहली बार किसी टीवी शो में नजर आएंगे। इसके बाद बाकियों का नंबर आता है। हालांकि सबकी फीस का खुलासा नहीं हुआ है। शो की चर्चा काफी समय से हो रही है। शो 26 फरवरी से स्टार प्लस पर दिखाया जाएगा।

Leave a comment