fbpx

सुपर फ्लॉप रहे थे ये 10 रियेलिटी शोज, कंगना रनौत के लॉक अप का तो नहीं होगा ऐसा हाल?

B Editor

सुपर फ्लॉप रहे थे ये टीवी के रियेलिटी शोज
कंगना रनौत एक नए टीवी रियेलिटी शो लॉक अप को होस्ट करने जा रही हैं। लेकिन पहले ही इस शो पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने लगी है। जितने लोग शो को अच्छा नहीं बता रहे, उससे ज्यादा तो इस पर छींटाकशी हो रही है। कई लोगों ने तो इसे सस्ता बिग बॉस तक बता दिया है।

अब शो के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा कि शो चलेगा। लेकिन इससे पहले तमाम ऐसे रियेलिटी शोज आ चुके हैं जो बुरी तरह फ्लॉप हुए थे। कुछ को तो चंद एपिसोड के बाद ही तुरंत बंद करना पड़ा, क्योंकि लोग उन्हें देख ही नहीं रहे थे। यहां देखिए कौन से थे ऐसे शोज और क्या इनमें से आपको कोई याद है?

इस जंगल से मुझे बचाओ (Is jungle se mujhe bachao)
इस शो में हद से ज्यादा ड्रामा देखने को मिला था। शो में श्वेता तिवारी बिकीनी पहनकर जंगल में नहा रही थीं और उनके इस एक्ट के लिए उनकी किरकिरी भी हुई थी।

इस बार नाच में टू मच (ISS BAAR NACH MEIN TOO MUCH)
इस शो के फ्लॉप होने की सबसे बड़ी वजह तो इसके जज ही रहे थे। चेतन भगत को एक डांस शो में बैठा दिया गया था। इनके अलावा प्रीति जिंटा और डांस कोरियोग्राफर मर्जी भी शो का हिस्सा थे।

नया रूप नई जिंदगी (Naya Roop Nayi Zindagi)
ये एक मेकओवर शो था जिसे मोना सिंह होस्ट कर रही थीं। इंडिया के आम लोग इस शो को हजम ही नहीं कर पाए। सिर्फ 10 एपिसोड के बाद ही ये शो बंद हो गया था।

बिजनेस बाजीगर (Business Baazigar)
इस शो का भी बस पहला सीजन आया और लोग इससे कनेक्ट नहीं कर पाए। साल 2005 में जी टीवी पर आया ये शो बिजनेस थीम पर आधारित था लेकिन शो फ्लॉस साबित हुआ।

सवाल दस करोड़ का (Sawaal Dus Crore Ka)
कौन बनेगा करोड़पति के बाद एक और रियेलिटी शो लाया गया था जिसका नाम था- सवाल दस करोड़ का। साल 2000 में आए इस शो को अनुपम खेर और मनीषा कोइराला ने होस्ट किया था।

कहीं न कहीं कोई है (Kahin Na Kahin Koi Hai)
इस शो से पहली बार माधुरी दीक्षित ने छोटे पर्दे पर कदम रखा था। ये मैट्रिमोनिल टाइप का शो था। जिनको शादी नहीं करनी थी, उन्हें तो ये शो बिलकुल पसंद नहीं आया था और जो देख रहे थे उन्हें तो ये शो रियेलिटी शो लगा ही नहीं।

इंडियाज रॉ स्टार (India’s Raw Star)
रैपर यो यो हनी सिंह इसमें कंटेस्टेंट्स को अपनी अलग कंपोजिशन बनाने को कहते थे, ताकि कुछ अलग और बिंदास चीजें बाहर निकलकर आ सकें। लेकिन शो हिट नहीं रहा।

जोर का झटका: टोटल वाइपआउट (Zor Ka Jhatka: Total Wipeout)
ये अमेरिकन शो वाइपआउट का हिंदी वर्जन था, जिसे शाहरुख खान डायरेक्ट कर रहे थे और वो भी इस शो को नहीं बचा पाए। पहले सीजन में केवल 15 एपिसोड के बाद ही शो को बंद करना पड़ा था।

परफेक्ट ब्राइड (Perfect Bride)
इस शो में गर्ल्स कंटेस्टेंट्स को उन लड़कों की मां को इंप्रेस करना होता था, जिनसे वो शादी करना चाहती हैं। लेकिन इंडिया में शादी को भी गेम शो नहीं समझा जाता, इसलिए ये फ्लॉप साबित हुआ।

Leave a comment