शास्त्र के अनुसार सपने में देवी दर्शन होता है शुभ संकेत, जानिए आशीर्वाद में माता से क्या मिलता है….

शास्त्र के अनुसार सपने में देवी दर्शन होता है शुभ संकेत, जानिए आशीर्वाद में माता से क्या मिलता है….

सपने हर तरह के होते हैं। अक्सर सपने में हमें लोग दिखाई पड़ते हैं कभी वो अपने पूर्वज हों या कभी कोई जानवर, कोई जीवित इंसान हो या भगवान। स्वप्नशास्त्र कहता है कि सपने भविष्य का संकेत देते हैं। अगर आपके जीवन में कुछ अशुभ हो रहा है या कुछ अशुभ होने वाला है तो सपने उसका संकेत देते हैं आपको उन्हें सही तरह से समझना चाहिए। यदि आप आस्तिक हैं और आपको सपने में भगवान के दर्शन हो रहे हैं तो ये स्वाभाविक है क्योंकि आपके ख्याल में दिनरात प्रभु का गुणगान है। यदि आप नास्तिक हैं फिर भी भगवान के दर्शन हो रहे हैं तो ये अच्छे संकेत हैं। यह संकेत देता है कि आपका जीवन सही दिशा में चल रहा है, सत्य एवं अच्छाई के मार्ग पर आप आगे बढ़ रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि प्रभु के आशीर्वाद से आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होने वाले हों। यह संकेत इस बात का भी है कि अच्छा समय आने वाला है। कभी कभी ऐसा होता है जब हम सपना देखते हैं तो भूल जाते हैं कभी कभी हमे सपना याद रह जाता है, कभी कभी हम उनको देखते हैं जिन्हें हम शायद जानते भी नही हैं पर हम उसका सही संकेत समझने में सक्षम नही होते हैं। यदि भगवान सपने में क्रोधित रूप में हो तो इसे शुभ नही माना जाता है, जरूर आपको कोई सीख देने आए होते हैं। आइये जानते हैं सपने में कौन से भगवान के दिखने से प्राप्त होते हैं कौन से आशीर्वाद-

माता लक्ष्मी के हो दर्शन

यदि इस रूप में माता के दर्शन हो तो जीवन आर्थिक दुखों से मुक्त होने वाला है। माता लक्ष्मी धन का प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से घर धन धान्य से परिपूर्ण हो जाता है। यदि ऐसे दर्शन हो तो ये समझना चाहिए कि व्यापार में तगड़ा मुनाफा हांथ आने वाला है। यदि लंबे समय से कोई आर्थिक विवाद है तो वो सुलझ जाएगा। माता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। इस प्रकार से लक्ष्मी मां के दर्शन बहुत शुभ संकेत माने जाते हैं।

लाल वस्त्र धारण किये हो माता दुर्गा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *