fbpx

तो अब फिर साथ आ रहे हैं शाहरुख़ सलमान, क्या करण अर्जुन की तरह इसमें कर पाएंगे कमाल

B Editor

शाहरुख खान तथा सलमान खान जब भी साथ आते हैं। ऐसा माना जाता है कि फिल्म सुपर डुपर हिट होती है। हालाँकि यह दोनों बहुत गिनी चुकी हुई फिल्मों में साथ में आए हैं। इन दोनों की सबसे ममशहूर फिल्मों में से एक करण अर्जुन तो आपको याद ही होगी। आपको बता दें कि यह फिल्म करण अर्जुन जबरदस्त हिट हुई थी। करण अर्जुन का एक डायलॉग मेरे करण अर्जुन आयेंगे वो जबरदस्त हिट हुआ था।

जो आज भी लोगों पर ज़बान पर है। लेकिन वो दौर था साल 1995 का लेकिन अब दौर बदल गया है। अब 2022 चल रहा है और काफी कुछ बदल गया है। साल 1995मे आई फिल्म करण अर्जुन ने महज 6 करोड में बनी ‌और 37 करोड़ का बिजनेस किया था। अब एक बार फिर दोनों साथ नजर आएंगे। शाहरुख खान तथा सलमान खान दोबारा एक साथ पर्दा शेयर करने जा रहे हैं।

फिलय टाइगर 3 और पठान में,
शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ नजर आने वाले हैं। दर्शकों को इस फिल्म को बहुत लम्बा इंतजार कर रही है। सलमान खान के टाइगर 3 शाहरुख खान दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं ।‌इसी सिर मई जुन में दोनों एक साथ फिल्म के लिए शुटिंग करेंगे। बीते कुछ फिल्मों खास नहीं रही दोनों ही खान बंधुओं की जहां शाहरुख खान चार साल बाद पर्दे पर आ रही है ‌जो की 25 जनवरी 2023 को रीलीज होने वाली है।

शाहरुख की फिल्म जीरो बुरी तरह पीटी थी जिसके बाद शाहरुख ने लम्बा ब्रेक ले लिया था। अब वो पठान के साथ वापसी कर रहे हैं। वहीँ सलमान खान की कई फिल्मे रीलीज हो चुकी हैं। शाहरुख हाल ही में स्पेन से लुटे हैं। जहां वो पठान की शुटिंग कर रहे थे।

वहीं सलमान खान तथा कैटरीना कैफ,फिलहाल इस फिल्म की शुटिंग तुर्की तथा आस्ट्रिया में कर चुके हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा इमरान हाशमी भी है। देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख खान तथा सलमान खान एक बार फिर पर्दे मैं नजर आ ने वाले हैं जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह तो आगे का वक्त ही बताएगा कि इन दोनों की जोड़ी क्या घमाल करेगी।

Leave a comment