यामी गौतम से लेकर नताशा दलाल तक, ये स्टार पत्नियां शादी के बाद पहली बार रखेंगी ‘करवा चौथ’ का व्रत

भारतीय संस्कृति में ‘करवा चौथ’ का व्रत काफी महत्व रखता है। ये व्रत हर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखती है। भले ही वर्तमान समय में समाज काफी मॉडर्न हो गया है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय महिलाएं इस परंपरा को खुशी और उत्साह के साथ सेलिब्रेट करती हैं। मनोरंजन जगत की शादीशुदा अभिनेत्रियां भी खुशी-खुशी अपने पति के लिए ‘करवा चौथ’ रखती हैं। साल 2021 में कई स्टार वाइफ और अभिनेत्रियों की शादी के बाद पहला ‘करवा चौथ’ है। आइए आपको दिखाते हैं वो लिस्ट।
1. नताशा दलाल (Natasha Dalal)
Varun Dhawan With His Wife Natasha Dalal
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ मुंबई स्थित अलीबाग में जनवरी 2021 में शादी रचाई थी। शादी के बाद ये कपल पहली बार ‘करवा चौथ’ सेलिब्रेट करेगा।
2. दीया मिर्जा (Dia Mirza)
Dia Mirza’s Second Marriage with Vaibhav Rekhi
बी-टाउन की क्यूटेस्ट एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ 15 फरवरी 2021 को शादी की थी। वैसे, तो ये उनकी दूसरी शादी है। पहली शादी उन्होंने फिल्म निर्माता साहिल सांघा के साथ की थी। हालांकि, दूसरी शादी के बाद इस बार उनका पहला ‘करवा चौथ’ होगा।
3. यामी गौतम (Yami Gautam)
‘फैशन दीवा’ यामी गौतम ने 4 जून 2021 को फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर संग अचानक शादी करके सभी को हैरान कर दिया है। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस अपने परफेक्ट नई-नवेली दुल्हन लुक से फैंस को गोल्स दे रही हैं। उनके चाहने वालों के अलावा हमें भी उनके पहले ‘करवा चौथ’ लुक का बेसब्री से इंतजार है।